राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर ने कल होने वाले खेजड़ी बचाओ महापड़ाव को दिया समर्थन-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर विगत 25 सालों से राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने हेतु संघर्ष कर रही है मोट्यार परिषद भाषा के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का काम भी करती आई है । कल बीकानेर के पोलोटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाले खेजड़ी बचाओ महापड़ाव को समर्थन दिया है । मोट्यार परिषद के गौरी शंकर प्रजापत ने बताया की कल होने वाले इस महापड़ाव में परिषद के सैंकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे।

मोट्यार परिषद के हरिराम विश्नोई ने बताया की आज विश्नोई धर्मशाला में जाकर इस आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोगों को समर्थन पत्र दिया है। जिनमे राजेश चौधरी, कमल किशोर मारू, राम अवतार उपाध्याय, नमामि शंकर आचार्य, प्रशांत जैन, बजरंग विश्नोई, दिलीप सेन, नखतू चंद, पप्पू सिंह, मदन दान, मनोज विश्नोई व विनोद माली आदि सम्मिलित थे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!