19 वर्षीय युवती की मौत, सामने आई ये वजह-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 19 वर्षीय युवती की जहरीले स्प्रे के कारण मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही शेरूणा में 26 जनवरी की शाम को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता जैनाराम पुत्र सीजीराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी गायत्री खेत में स्प्रे करने के समय जहरीला स्प्रे उसकी बेटी के चढ़ गया। जिसके चलते उसकी बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!