गाड़ी घुमाते समय अनियंत्रित होकर टकराई पेड़ से, एक की मौत, एक घायल-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गोलाई पर गाड़ी घुमाते समय पशु के आगे आ जाने से कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में एक की मौत हो गयी। वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को 37 वाली पुली बीडीवाई नहर चक 8 बरसलपुर की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार नेतराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके रिश्तेदार रामस्वरूप और उसका दोस्त मुकेश कार ब्रेजा से जा रहे थे। इसी दौरान गोलाई में पशु आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। पेड़ से टकरा जाने के कारण रामस्वरूप की मौत हो गयी। वहीं मुकेश घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!