शहर से बॉर्डर तक एजेंसियां चौकन्नी, होटलों पर चैकिंग, चलाया अभियान, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर हर कोई अपनी विशेष तैयारियों में जुटा है। वहीं जांच एजेंसियां लगातार पल-पल की अपडेट ले रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके। सीमावर्ती बीकानेर जिले में गणतंत्र दिवस पर विशेष सर्तकता बरती जा रही है। शहर से लेकर बॉर्डर तक पल-पल की गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खाजूवाला थाना पुलिस द्वारा कस्बे सहित आसपास के इलाकों में हथियारबंद नाकेबंदी की गई है, वहीं नाकों के साथ-साथ होटलों, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों की सघन जांच भी की जा रही है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजऱ पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन पड़ताल की। किसी भी प्रकार की संदिग्ध मूवमेंट को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है तथा हथियारबंद जवानों के साथ जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर बीएसएफ द्वारा अतिरिक्त गश्त शुरू कर दी गई है, जिससे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!