Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोलर प्लांट से 9 किलोमीटर लंबी तांबे की तार चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बज्जू निवासी नखतङ्क्षसह ने बज्जू पुलिस थाने में हरिसिंह, भीमङ्क्षसह और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 11 जनवरी की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी पक्ष को प्लांट के बारे में जानकारी थी। जिसके चलते आरोपियों ने प्लांट से 9 किलो मीटर लंबी तांबे की तार को चोरी कर प्लांट को लाखों का नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है।





