बीकानेर से बड़ी खबर, पति ने पत्नी की गला घोट कर की हत्या, हत्या के बाद हुआ फरार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पति द्वारा पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर रविवार सुबह पति ने अपनी पत्नी की किसी बात को लेकर विवाद हो जाने पर हत्या कर दी।

 

जानकारी के अनुसार बादनू निवासी नानूराम किसान के खेत में अपने परिवार सहित खेत काश्त करता है। उसकी पत्नी सुशीला और बच्चे भी उसके साथ रहते है। रविवार सुबह पांच बजे के आसपास पति-पत्नी दोनो उठे और अपने लिए चाय और के लिए झोपड़ी में गए। जहां पर दोनो के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में पति ने आक्रोशित होकर मफलर से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया।

 

मृतक महिला सुशीला देवी के दो बेटे हैं जिसका पीहर सांडवा थाना क्षेत्र में है। महिला के पुत्र मनोज ने अपने पिता पर मां की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस टीम ने एफ एस एल की टीम को बुलाया और मौके पर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक महिला सुशीला देवी का शव नोखा की जिला अस्पताल में रखवाया है जहां सोमवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने फरार पति की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!