
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बस्ती स्तर पर होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर कुएं के पास बारह गुवाड़ बस्ती की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता बीकानेर महानगर के सह संघ चालक दुर्गा शंकर हर्ष रहे।


आगामी 18 जनवरी 2026 को प्रस्तावित बारह गुवाड़ बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं व आयोजन से जुडी जिम्मेवारिया दी गई साथ ही आयोजन बैनर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर बस्ती से जुड़े एवं संचालन समिति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। व्यवस्थाओं के संबंध में अनिल हर्ष, श्याम सुंदर जोशी, संजय शर्मा, धनराज व्यास, शिवकुमार जोशी, गौरी शंकर जोशी, जुगल किशोर पुरोहित ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजन को सफल बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।



