
राजस्थान 1 न्यूज,बीकानेर। पुष्करणा स्टेडियम में चल रहे पुष्करणा चेलेज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल शाम को 7 बजे रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में राहुल जोशी, नवीन आचार्य और सूर्या ने जोशीले गानों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कन्हैया लाल कल्ला, सत्य प्रकाश आचार्य, राजेश चुरा, नवरत्न व्यास, किसन लाल ओझा, माणक व्यास, संजय आचार्य, पंडित राजेंद्र किराडू, पंडित अशोक ओझा, पंडित अशोक किराडू, पवन भादानी गुरु ओर महेंद्र व्यास उपस्थित हुए।



पहले बल्लेबाजी करते हुए पुष्करणा एकेडमी ने 19 ओवर ने 124 रन 10 विकेट गवा कर बनाए । जिसके जवाब ने लटियाल क्लब ने 19 ओवर में 125 रन 7 विकेट गवा कर बना लिए। इस प्रकार लटियाल क्लब 3 विकेट से जीता। उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ इग्यारह हजार रुपए ओर विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21000 रुपए दिए गए। मैंन ऑफ द मैच ए बी पुरोहित को दिया गया जिसमें ट्रॉफी के साथ 5100 रुपए दिए गए। मैंन ऑफ़ द सीरीज शुभम जोशी को दिया गया। जिसमें ट्रॉफी के साथ 7100 रुपए दिए । इस डे नाइट मैच में पूरी लाइट व्यवस्था जेठानंद व्यास विधायक द्वारा कराई गई। पार्षद दुर्गादास छंगाणी ने सभी सहयोगी व्यक्तियों का समान किया और आभार प्रकट किया।


