Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश भंयकर सर्दी का दौर जारी है। घना कोहरा और शीतलहर आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन रही है। सूर्य भगवान के दर्शन तो नाम मात्र ही हो रहे है। बीकानेर में भी बीते करीब एक सप्ताह से सूर्य की तेज तपिश देखने को नहीं मिली। आज गुरूवार को भी लगातार बीकानेर में सर्दी का सितम जारी है। सड़कों पर लोग अलाव के सहरो ही दिखाई दिए तो घरों में भी लोग हीटर के सहारे अपनी दिनयर्चा करते हुए दिखाई दिए।


ग्रामीण अचंल में तो हालात ओर भी बुरी है। दोपहर तक कोहरे का असर देखा जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीण अंचल के हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम सी गयी है। वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे है।
राजस्थान में आज 23 जिलों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। सीकर, झुंझुनूं, जयपुर समेत 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट है। सर्दी के चलते प्रदेश के 27 जिलों में गुरुवार को भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जोधपुर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।
प्रदेश में दिन में भी रात जैसी सर्दी का अनुभव हो रहा है। बुधवार को श्रीगंगानगर में दिन की सर्दी चित्तौडग़ढ़ और डूंगरपुर में पडऩे वाली रात की सर्दी के समान रही। राजधानी जयपुर भी शेखावाटी के फतेहपुर (सीकर), पिलानी (झुंझुनूं) और चूरू से ज्यादा ठंडा रहा। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में अगले 4-5 दिनों तक इसी तरह की कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।


