

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज गुरूवार से अंगे्रजी नववर्ष 2026 से शुरू हो गया है। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के साथ नववर्ष का आगाज हुआ। अलसुबह से ही आमजन अलाव के सहारे ठिठुरते हुए दिखाई दिए। वहीं दूसरी और अलसुबह से जारी ठंड पर आस्था का सैलाब भारी दिखाई दिया। कोड़मदेसर,देशनोक, पुनरासर, नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में भक्तों की लंबी कतार दिखाई दी।



हर कोई नववर्ष का आगााज अपने इष्ट देव के आर्शीवाद से करने को आतुर दिखाई दिया। भैरूनाथ के भक्तों ने बाबा को सिंदूर,माळीपाना के साथ आर्शीवा लिया। वहीं नगर सेठ के धाम में माखण मिश्री के भोग के साथ भक्तों ने आर्शीवाद लिया। देवी मां की चुनड़ी के साथ भक्तों ने काबा और माँ के दर्शन किए। पुनरासर में तुलसी,गुड़ और चना के प्रसाद के साथ पुनरासर के जयकारें सुनाई दिए।

कुल मिलाकर दिनभर कड़कड़ाती सर्दी के बावजूद भी आस्था भारी दिखाई दी। लंबी कतारों के बावजूद भी भक्तों का जोश औ उत्साह देखने लायक था। हर किसी ने अपने इष्ट देव के आर्शीवाद से सुख,समृद्धि की कामना से नववर्ष का आगाज किया।



