अपना घर आश्रम की छत पर मिला शव, बदबू आने पर चला पता-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। छत पर से बदबू आने पर सेवाकर्मियों के पहुंचने और छत पर शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के अपना घर आश्रम में 18 दिसंबर की रात की है। इस सम्बंध में देशनोक के रहने वाले हाल कर्मचारी अपनाघर भंवरराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 18 दिसंबर की रात को छत की तरफ से बदबू आयी। जब ऊपर छत पर जाकर देखा तो छत पर शव मिला। जो कि अपना घर आश्रम में रहने वाले अज्ञात व्यक्ति का थाा। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!