Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दपंति पर दोतरफ परेशानी आ जाने की खबर सामने आयी है। जिसके चलते पति-पत्नी दोनो ही कुछ ही घंटे में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए और दोनो चोटिल हो गए। दरअसल शुक्रवार की सुबह घड़साना में रहने वाली महिला एक्सीडेंट हो गया। जिसमें वह घायल हो गया। शाम ाके छतरगढ़ से उसका पति स्विफ्ट गाड़ी लेकर हालचाल जानने के लिए जा रहा थ। इस दौरान नेशनल हाईवे नंबर 911 पर बाबा रामदेव होटल रामदेव कॉलोनी के पास घड़साना की और जा रही स्विफ्ट डिजायर यूपी नंबर की गाड़ी आगे चल रहे टेक्टर से भिड़ गयी। इस दौरान कार में सवार युवक घायल हो गया।


जिसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर अस्पताल में उपचार के बाद कार चालक को छुट्टी दे दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। इस हादसे में कार आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। जानकारी के अनुसार कार में सवार व्यक्ति की पत्नी घड़साना में है। जहां पर उसकी पत्नी का भी आज सुबह हादसा हो गया था। कार चालक पति अपनीे पत्नी के हालचाल जानने के लिए घड़साना जा रहा थाा। इसी दौरान हादसा हो गया।



