बीकानेर संभाग के इस कलेक्टे्र्रट को बम से उड़ाने की धमकी-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लगातार प्रदेशभर में बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। लगातार धमकियों के चलते प्रशासन की दौड़भाग हो रही है। इसी बीच बीकानेर संभाग के कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हनुमानगढ़ में कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पूरे कलेक्ट्रेट को खाली करवाया गया है। बम स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है। पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।

 

ईमेल के जरिए यह धमकी मिली। कलेक्ट्रेट के पास ही स्थित जिला न्यायालय परिसर को भी एहतियातन खाली कराया गया है।
कलेक्ट्रेट के सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बड़ी संख्या में दमकल की गाडिय़ां भी कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!