Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। साफा मशीन में फसने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के चक 15 पीकेड़ी 10 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में चक माधोडिग्गी निवासी अयुब खां पुत्र सुलेमान ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई हसम खां खेत में मूंगफली चुगाई का काम कर रहा था। इस दौरान काम करते समय उसका साफा मशीन में फस गया। जिसके चलते उसके भाई का दम घुटने लगा और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





