फैक्ट्री को लेकर नहीं थम रहा बवाल, विधायक को लिया हिरासत में, कई परिवार छोड़ गए घर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ के बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रह है। कल हुए प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने हो गए। जिसमें लाठीचार्ज किया गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। जिसमें कई गाडिय़ा जलकर राख हो गयी। वहीं कांग्रेस के विधायक अभिमन्यू पूनियां के सिर पर चोट लगी और पूनियां घायल हो गए। इसके बाद पुलिस-किसानों में जमकर पत्थरबाजी हुई। बवाल में कांग्रेस विधायक सहित 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कुछ घायल रातभर टिब्बी के गुरुद्वारे में ही रुके रहे।

 

आज भी हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन जारी है। आज होने वाली किसान सभा में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही रोक दिया है। विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आज भी जिले के टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट बंद है। वहीं, फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवार घर छोड़कर भाग गए हैं।

 

टिब्बी के गुरुद्वारा सिंह सभा में किसानों की सभा शुरू हो चुकी है। एथेनॉल फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति के किसान लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
टिब्बी गुरुद्वारा में 12 बजे किसानों की सिंह सभा होनी थी। विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर के पदमपुर से राठीखेड़ा जाते समय काफिले को प्रशासन ने पदमपुर क्षेत्र की घमूड़वाली चौकी के पास रोक दिया। इस दौरान समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!