Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भूलवश जहर पीने से विवाहिता की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के चक 13 केजेडी बी में 9 दिसंबर की है। इस सम्बंध में चक 13 केजेडी बी निवासी भूपराम पुत्र साहबराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी कविता पत्नी भूपराम ने भूलवश जहर पी लिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





