बीकानेर संभाग: पुलिस और किसान हुए आमने-सामने, हंगामे के बाद झड़प, लाठीचार्ज-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में किसान और पुलिस के आमने-सामने होने और लाठीचार्ज को लेकर खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर किसानों ने ट्रैक्टरों से निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री की दीवार को तोड़ दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, लेकिन भीड़ ज्यादा होने पर पुलिस पीछे हट गई।

 

किसानों ने कई वाहनों में तोडफ़ोड़ और आग लगा दी। मामला टिब्बी इलाके के राठी खेड़ा गांव का बुधवार का है। प्रशासन ने टिब्बी कस्बे और आसपास के गांवों में इंटरनेट बंद कर दिया। स्कूल और दुकानें भी बंद है। इससे पहले फैक्ट्री के विरोध में बुधवार को किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने सभा की। शाम 4 बजे किसानों ने फैक्ट्री की दीवार तोडऩे के लिए कूच कर दिया। इससे एकाएक ही अफरा-तफरी मच गई। लोग पैदल ही मुख्य सड़क से फैक्ट्री की ओर जाने लगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!