सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस, सोनिया और राज्स सरकार को देना होगा जवाब, पढ़ें खबर-National News

National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। वोटर लिस्ट में गलत तरीके से नाम जुड़वाने को लेकर अब कोर्ट ने सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है साथ ही सरकार को भी नोटिस देकर 6 जनवरी तक जवाब देने को कहा गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को नोटिस दिया है। यह नोटिस उस याचिका पर आया है, जिसमें दावा किया गया कि सोनिया गांधी का नाम 1980-81 की वोटर लिस्ट में गलत तरीके से जोड़ा गया था।

 

इसके अलावा याचिका में मजिस्ट्रेट के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें सोनिया गांधी के खिलाफ दायर शिकायत को खारिज कर दिया गया था। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को भी नोटिस जारी किया है और पूरे केस का रिकॉर्ड मंगाया है। अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी।
यह याचिका विकास त्रिपाठी ने दायर की है। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) विशाल गोगने ने की। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि सोनिया का नाम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की 1980 की वोटर लिस्ट में था, जबकि वे भारत की नागरिक अप्रैल 1983 में बनीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!