बायोमास प्लांट में भीषण आग,देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को बायोमास प्लांट में भीषण आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ से जुड़ी है। जहां पर बायोमास प्लांट में भीषण आग लग गयी। प्लांट में रखे हजारों क्विंटल पराली के स्टॉक में देखते ही देखते आग लगी, जिसने बाद में विकराल रूप ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पिछले 10 दिनों में यह दूसरी आगजनी की घटना है। वहीं, पिछले साल भी इसी प्लांट में भयंकर आग लगी थी, जिससे बड़ा नुकसान हुआ था।

 

मंगलवार देर रात इस फैक्ट्री के पास ही आग की लपटे नजर आई। दूर तक दिखाई दे रही लपटों के कारण यहां भारी मात्रा में भीड़ एकत्र हो गई। गनीमत रही कि आग के आसपास कोई नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!