ट्रेफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर दौड़ाया ट्रक-Rajasthan 1st News 

Rajasthan 1st News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। ट्रेफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर ट्रक दौड़ाने की खबर सामने आयी है। खबर प्रदेश की राजधानी से जुड़ी है। जहां पर नो-एंट्री में घुसे ट्रक को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी बोनट पर चढ़ा था। लोगों ने अपने वाहनों को ट्रक को आगे लगाने पर ड्राइवर ने रोका। आदर्श नगर थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को अरेस्ट किया है।

 

पुलिस ने बताया- भरतपुर के रूपवास निवासी रामपाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह जयपुर में ट्रैफिक ब्रांच में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। रविवार सुबह हेड कॉन्स्टेबल रामपाल की ड्यूटी गुरद्वारा मोड तिराहा स्थित पॉइंट पर थी। रात करीब 8:30 बजे ड्यूटी के दौरान एक ट्रक नो-एंट्री में आता दिखाई दिया। हेड कॉन्स्टेबल रामपाल ने इशारा कर उसको रोकने का प्रयास किया।

 

ट्रक धीमा करने के बाद भी नहीं रोकने पर रामपाल बोनट पर चढ़कर रुकवाने का प्रयास करने लगे। ड्राइवर ने ट्रक को ओवर स्पीड में चलाकर पुलिसकर्मी को नीचे गिराने का प्रयास किया। करीब आधा किलोमीटर तक बोनट पर पुलिसकर्मी को लटका कर ट्रक दौड़ा ले गया। लोगों ने अपने वाहनों को आगे लगाकर ट्रक को रुकवाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!