भगवान शिव को नोटिस देने वाले अधिकारी पर गिरी गाज,किया गया निलंबित-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीते दिनों राजधानी जयपुर में जेडीए द्वारा भगवान शिव के मंदिर को अतिक्रमण मानते हुए भगवान के नाम से नोटिस जारी कर दिया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो अब अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। शिव मंदिर के नाम नोटिस जारी करने के मामले में प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार पूनिया को निलंबित कर दिया। जेडीए सचिव निशांत जैन ने निलंबन आदेश जारी किए। इसमें बताया गया- निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार भत्ता मिलेगा। उनका मुख्यालय एडीजीपी (कार्मिक) जयपुर के कार्यालय में रहेगा।

 

दरअसल, वैशाली नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान टीम ने दुकानों और मकानों को अतिक्रमण मानते हुए नोटिस लगाए थे। गांधी पथ पर भगवान शिव मंदिर को भी अवैध निर्माण की श्रेणी में डालकर नोटिस जारी कर दिया गया। इसमें नोटिस किसी व्यक्ति या संस्था के नाम नहीं, बल्कि सीधे शिव मंदिर के नाम चस्पा किया गया था। नोटिस में 7 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश लिखे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!