Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 15 वर्षीय नाबालिग को भगा ले जाने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में गुजरात की रहने वाली हाल बीछवाल क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पांचू के रहने वाले पूनम मेघवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि 19 नवंबर की अलसुबह करीब तीन बजे के आसपास आरोपी उसकी बेटी को भगाकर ले गया। दोनो के बारे में आसपास पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





