Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ओवरटेक कर रहे वाहन द्वारा टक्कर मारने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के सिद्ध भोजनालय के पास 6 नवंबर की शाम को 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में बिग्गा के रहने वाले ललित कुमार ने एमसी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


परिवादी ने बताया कि एमसी चालक ने उसके चाचा के लड़के को गाड़ी ओवरटेक करते समय जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



