Bikaner News राजकुमार किराडू ने विधायक जेठानंद व्यास पर लगाई आरोपों की झड़ी
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा नेता राजकुमार किराडू ने एक बार फिर विधायक जेठानंद व्यास पर हमला करते हुए आरोप लगाए है। किराडू ने विधायक व्यास पर परिवारवाद और व्यापर करने के गंभीर आरोप लगाए है। किराडू ने कहा कि विधायक ने जनता से जो भी वादे किए थे।


उन पर कोई काम नहीं हुआ है। किराडू ने कहा कि वर्तमान बीकानेर पश्चिम का विधायक बीकानेर के इतिहास का सबसे कमजोर विधायक है। किराडू ने कहा कि हमने जिस भरोसे के साथ जनता से वोट मांग थे उन पर कोई भी काम नहीं हुआ है। किराडू ने कहा कि जेठानंद व्यास भी परिवारवाद और व्यापार में लगे हुए है जनता की समस्या से उनको कोई सरोकार नहीं है।
इस दौरान किराडू अपनी बात कहते हुए भावुक भी हुए और कहा कि मैने सात महीने पहले ही विधायक जेठानंद व्यास के नंबर को ब्लॉक कर दिया था। किराडू ने बिंदुवार करके दस सवालों के जवाब मांगे और कहा कि जेठानंद व्यास उन्हीें लोगों को किनारे पर लगाने में तूले हुए है जिन लोगों ने उनकी मदद की थी।






