Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और पत्थरबाजी को लेकर गिरफ्तार किए गए रामनिवास कूकणा सहित 11 को जमानत मिल गयी है। न्यायालय ने कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा, कृष्ण गोदारा व हरीराम गोदारा सहित 11 लोगों को आज बीकानेर कोर्ट से जमानत मिल गई है।
मामले में एडवोकेट रामरतन गोदारा उनके चैंबर के राम गोदारा सहित अधिवक्ताओं ने पैरवी की। बता दे कि बीते दिनों नीचली अचालत ने कूकणा सहित 11 की जमानत खारिज कर दी थी। जिसके बाद अब कल न्यायालय ने सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज सभी को जमानत दे दी गयी है।
बता दें कि गत दिनों आयुष्मान हॉस्पीटल के विरोध में रामनिवास कूकणा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध-प्रदर्शन हुआ था। जिसमें पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। जिसके विरोध में उग्र हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थराव किया, बैरिकेट्स गिराये गए। जिसके बाद पुलिस द्वारा रामनिवास कूकणा, कृष्ण गोदारा व हरीराम गोदारा सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद इन्हें जेल भेजा गया।