Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। अनियंत्रित होकर पिकअप के पलट जाने से चार वर्षीय की नीचे दब जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर पिकअप गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर हरियासर से लूणकरणसर की और जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी।

 

अनिंयत्रित होकर पलटने से गाड़ी में भरी हुई मोठ के कट्टे सड़क पर बिखर गए। वहीं गाड़ी में सवार चार वर्षीय बालक भी इस हादसे में बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और टोल प्लाजा की टीम पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया गया है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!