25 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वर्षो से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ लिया हे। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन पुलिस टीमों ने की है। पुलिस ने पंाचू पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर उतम गिरी को पकड़ा हे। जो कि अहमदाबाद में नाम बदलकर आराम से ङ्क्षजदगी जी रहा था। पुलिसे ने काफी मशक्कत के बाद उतम की जानकारी निकाली तो एकबारगी पुलिस भी चौंक गई। क्योंकि उतम गिरी नाम बदलकर मनोज के नाम से आराम से रह रहा था।
पुलिस टीम ने करीब 6 सालों से फरार पांचू थाने के हिस्ट्रीशीटर उतम गिरी को दस्तयाब किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी उतम गिरी 2020 से बीकानेर से गायब है जो कि अहमदाबाद में दूसरे नाम से रह रहा था। जहां पर उसके साथ उसकी मां,पत्नी भी साथ में रहते थे। आरोपी ने अहमदाबाद में अपने आईडी कार्ड भी बना लिए और मनोज के नाम से रहने लगा। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों के 9 वारंट जारी हो रखे थे। जानकारी के अनुसार उतम गिरी उर्फ मनोज अहमदाबाद में मिठाई,कास्मेटिक की दुकानों में काम कर रहा था।