Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक देशनोक जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गीगासर में 4 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में जोधपुर के रहने वाले रामदेेव पुत्र भोजाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई महेन्द्र कुमार बाइक से गीगासर से देशनोक जा रहा था।


इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 8 अक्टूबर को उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



