बीकानेर के इस युवा नेता को मिली हरियाणा चुनाव में सह-प्रभारी की जिम्मेवारी






राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 1 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा एक बार फिर भगवा लहराने के लिए जुटी है। इसी बीच आज युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने हरियाणा में युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारियों की घोषणा की है। दिल्ली के रोहित चहल को प्रभारी बनाया गया हे। वहीं युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बीकानेर के देवकिशन मारू को सह प्रभारी बनाया गया है। बता दे कि देवकिशन मारू पूर्व में भी कई राज्यों में अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेवारी संभाल चुके हैं। इस सम्बंध में देवकिशन मारू ने बताया कि युवा मोर्चा की और सेे यह घोषणा की गयी है औा आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा।

HTML tutorial

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!