Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब के नशे में चोरी करने की नियत से घुसने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में गारबदेसर निवासी देवीलाल ने मुकेश कुमार नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 22 सितंबर की रात को 11 बजे के आसपास की है। परिवादी ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में उसके घर में घुसा और चोरी करने लगा।


आवाज सुनकर परिवादी जागा और आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। परिवादी के अनुसार आरोपी फिर एक बिना नंबरी वाहन लेकर भाग गया। इस दौरान आरोपी उसके घर से 15 हजार रूपए चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



