Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Actor Vijay Big Breaking राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। एक्टर की रैली में भगदड़ मच जाने की खबर सामने आयी है। इस भगदड़ में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। मामला तमिलनाड़ के करूर की है। जहां पर एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गयी। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने बताया कि हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं।

 

टीवीके (तमिलगा वेट्री कजग़म) प्रमुख और एक्टर विजय की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगडऩे लगे। अभिनेता से नेता बने विजय लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के बेहोश हो जाने से उन्हें अपना भाषण बीच में छोड़कर रैली से निकल गए।

 

बताया जाता है कि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। अचानक से वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। इसके बाद अभिनेता विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाएं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!