Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक के आगे अचानक से जानवर आ जाने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के झझू में 22 सितंबर की शाम की है। इस सम्बंध में वार्ड न.9 निवासी केवलराम गंवारिया ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसकी भाई की बाइक के आगे रास्ते में अचानक से नील गाय आ गयी। जिसके चलते वह गिर गया और उसकी भाभी भागली देवी भी गिर गई। दोनो के गिरने के कारण उसकी भाभी के गंभीर चोटें आयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



