Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कलक्टर बीकानेर नम्रता वृष्णि के निर्देशन में बाल अधिकारिता विभाग द्वारा बाल सुरक्षा संकल्प अभियान की शुरूआत राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखा से की गयी। इस दौरान अरविंद सिंह सेंगर,जुगल किशोर व्यास के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय द्वारा बाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति के जुगल किशोर व्यास द्वारा बच्चों से सम्बंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गयी। अरविंद ङ्क्षसह सेंगर द्वारा बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृति को लेकर जागरूकता की जानकारी दी गयी।
सुमन मेहरा द्वारा बाल विवाह व बाल श्रम के दुष्प्रभावों व सरिता राठौड़ द्वारा चाईल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के पश्चात अभियान के आउटरीच के तहत आंगनबाड़ी विजिट की गयी। अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान व गणमान्यों द्वारा बाल शोषण मुक्त समाज के सहयोग हेतु शपथ पत्र श्रृंखला की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्याक शंकरलाल द्वारा किया गया। अभियान के दौरान चाईल्ड हेल्प लाईन के जिला समन्वयक प्रवेश आचार्य,लक्ष्मीनारायण स्वामी,मोहित मेहरा आदि मौजूद रहें।