Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को ड्यूटी के दौरान अचानक से सफाईकर्मी गायब हो गया था। जिसके बाद ट्रीटमेंट प्लांट पर पुलिस टीम और नगर पालिका की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और सफाईकर्मी को ढूंढने का प्रयास। शनिवार अलसुबह ट्रीटमेंट प्लांट में सफाईकर्मी कालुराम का शव मिल गया। जिसे काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया है। मामला नोखा के जोरावरपुरा का है।
जहां पर पालिका के ट्रीटमेंट प्लांट पर काम करने वाले कर्मचारी कालुराम कल देर रात को अचानक से गायब हो गया था। जिसे प्लांट के आसपास और प्लांट में ढूंढा गया लेकिन रात का अंधेरा होने के चलते पता नहीं चला। जिसके बाद शनिवार सुबह उसका शव मिल गया है। देर रात को प्लांट के पास कालुराम का मोबाइल,जूते मिले थे। जिसके बाद अंदेशा जताया गया था कि प्लांट में गिर गया है।