Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कीटनाशक स्प्रे के कारण एक विवाहिता और दो व्यक्तियों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में दो अलग-अलग क्षेत्रों में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। डूंगरगढ़ पुलिस थाने में कुनतासर निवासी रामकरण ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 27 जुलाई की चार बजे के आसपास उसके रिश्ते मेेंं भाई मोहनलाल को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान स्प्रे चढ़ जाने से उसकी मौत हो गयी।
वहंी कुनपालसर निवासी फूसाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 8 अगस्त को रोही उपनी में उसकी बेटी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान बाल्टी से पानी पी लिया जो कि स्प्रे की थी। जिसके चलते उसकी बेटी बबीता की मौत हो गयी।
ऐसा ही मामला छतरगढ़ पुलिस थाने से सामने आया है। इस सम्बंध में लाखनसर निवासी सुरजाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 29 जुलाई को उसका भाई संावरमल कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान कीटनायक चढ़ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।