अनुभव को तरजीह,युवाओं पर भरोसा,सीनियर करेंगे सहयोग इसलिए बनी जंबो कार्यकारिणी!

संजय स्वामी –शहर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर भाजपा की आज नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी है। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बाद आज देर शाम को कार्यकारिणी की घोषणा की हे। जिसमें सभी जातियों को साधने का प्रयास किया गया है,वहीं पूर्व में जिला कार्यकारिणी में काम कर चुके अनुभवी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गयी है तो साथ ही नए युवाओं पर भी भरोसा किया गया है।

 

पूर्व में प्रदेश की कार्यकारिणी और जिले की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहे अनेक नेताओं को सदस्य बनाया गया है ताकि अनुभव का लाभ नए जिला अध्यक्ष को मिल सकें हालांकि ये तो देखने वाली बात होगी कि सहयोग कितना मिलता है लेकिन कहते हैं ना कि भरोसे पर तो दुनिया कायम है।
आज घोषित हुई कार्यकारिणी में अशोक प्रजापत,दीपक पारीक,मोतीलाल हर्ष,राजेन्द्र पंवार,भूपेन्द्र शर्मा,सोहनलाल प्रजापत,गोपाल अग्रवाल जैसे अनुभवी को तरजीह दी गयी है। वहीं तरूण स्वामी,कौशल शर्मा,दुष्यंत तंवर,कमल गहलोत,विजय बाफना जैसे युवाओं पर भी भरोसा जताया गया है।

 

नई घोषित हुई कार्यकारिणी के जरिये संदेश देने का प्रयास किया गया है कि आने वाले समय में संगठन अनुभव और युवाओं को साथ में लेकर काम करेगा।
सदस्य के रूप में कई ऐसेे चेहरों को साथ में लिया गया है जो कि कहीं ना कंही प्रदेश कार्यकारिणी की दौड़ में है। सदस्य के रूप में कई पूर्व मंडल अध्यक्ष,पूर्व पार्षद और जिला कार्यकारिणी में काम कर चुके चेहरों को शामिल किया गया है। जिसका सीधा और साफ संदेश है कि आने वाले समय में सीनियर के सहयोग से आगे संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। हालांकि सदस्य के रूप में इतनी बड़ी कार्यकारिणी हर किसी को अखर रही है कि आखिर इतने सदस्य कैसे बनाएं गए है लेकिन इन सवालों के जवाब तो आने वाले समय में मिल पाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!