Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत जिला शाखा बीकानेर ग्रामीण के सचिव एवं श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स के चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी लीलाधर सुथार को इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा मेडिकल टीम में चयनित किया गया है। वे यात्रा के तीसरे बेच में 26 जुलाई से यात्रा समापन तक बेसकैंप हॉस्पिटल बालटाल तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।


हर वर्ष आयोजित होने वाली अमरनाथ यात्रा में देशभर से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में यात्रियों को चिकित्सकीय सहायता की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में श्री सुथार का चयन न केवल जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि उनके सेवा-भाव और अनुभव का भी प्रमाण है।
सुथार पहले भी कई धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सेवाएं दे चुके हैं। अमरनाथ यात्रा में वे विभिन्न मेडिकल कैंपों में प्राथमिक चिकित्सा, आपातकालीन उपचार और दवा वितरण करेंगे। फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमित व्यास, मनोज हर्ष, मोहित नागल आदि ने सुथार के चयन पर हर्ष जताया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।



