Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतमाला पर सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के करणपुर की है। जहां पर भारतमाला गजङ्क्षसहपुर रोड़ पर सुबह यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4 बजे भारतमाला हाईवे पर स्थित एक पैलेस के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जिसके चलते दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही श्रीकरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। । मृतकों में से एक युवक की पहचान विजय कुमार निवासी 3टी के रूप में हुई हैं। जिसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। दूसरे युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है। हादसे में मारे गए दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।