Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सावण के पवित्र माह का आज दूसरा सोमवार है। आज सोमवार पर अलसुबह से शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। लोग अलसुबह से ही बाबा भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चन करते हुए देखें गए। अधिकांश मंदिर में दर्शन के लिए भक्त इंतजार करते रहें। सावण के पवित्र माह में कोलायत से बीकानेर कावंड लाने वाले भक्तों की संख्या में अपरम्पार है।



महादेव के भक्ता बिना किसी चिंता और परेशानी के कोलायत जी से जलभर कांवड ला रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में भक्त अपने इष्ट देव के प्रति समर्पित भाव से सेवा में जुटे है। इसी कड़ी में आज ललित सोंलकी और आशीष,लक्की(लक्सा) जयकांत,दुष्यंत ङ्क्षसह कोलायत से बागवान मोहल्ला बुद्धेश्वर महादेव मंदिर तक कांवड़ लेकर आए। जहां पर महादेव पर जल चढ़ाकर आर्शीवाद लिया।



