30 घंटे बाद मिला मजदूर का शव,तार जोड़ते समय गिरा था पानी में-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूर का 30 घंटे के बाद शव मिला है। खबर बीकानेर के छतरगढ़ से जुड़ी है। जहां पर सोलर कंपनी के एक मजदूर की नहर में गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार को ग्रिड सब स्टेशन और सोलर कंपनी के तारों को जोडऩे का काम कर रहा था, इसी दौरान युवक नहर में जा गिरा। करीब 30 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला और शनिवार शाम करीब 5 बजे उसका शव नहर में तैरता मिला।

 

जानकारी के अनुसार- नहर की आरडी 560 में गिरा मजदूर कासिम अली पिछले एक दिन से नहर में डूबा हुआ रहा। गिरने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत होने की संभावना है। शव ढूंढने के लिए नहर विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए थे। पुलिस के अनुसार- इंदिरा गांधी नहर पर कासिम तार खींचने का काम कर रहा था। बंगाल का रहने वाले कासिम का पैर फिसल गया और सीधे मुख्य नहर में जा गिरा। जहां से वो वापस बाहर नहीं आ पाया। साथ काम करने वालों ने चिल्लाकर लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक वो बहाव में आगे निकल गया।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सुरक्षा मानकों के सोलर कंपनी उससे काम करवा रही थी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नजर में सर्च अभियान चलाकर आखिरकार उसे बाहर निकाल लिया है लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। अब शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!