जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़,तीन की मौत,50 घायल- Puri Jagannath Rath Yatra Stampede

 Puri Jagannath Rath Yatra Stampede राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पुरी के जगन्नाथ यात्रा में हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना ओडि़शा के पुरी की है। जहां पर जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हादसा हो गया। रविवार तड़के करीब 4 बजे गुंडिचा मंदिर के सामने भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पास भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दौरान 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 50 घायल हैं, इनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनके नाम बसंती साहू , प्रेमकांति महांति और प्रभाती दास थे। सभी शव पुरी मेडिकल कॉलेज में रखे गए हैं।

हादसा तब हुआ, जब रथों के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट गई थी। इसी दौरान भगदड़ मची और गिरने से लोग कुचल गए। बताया जा रहा है कि जहां भगदड़ हुई, वहां पर्याप्त पुलिस या सुरक्षा बल तैनात नहीं थे। इससे पहले शुक्रवार को भी देवी सुभद्रा के रथ के आसपास भीड़ का दबाव बढऩे से 625 से ज्यादा श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई थी। प्रशासन के मुताबिक, 70 अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से 9 की हालत गंभीर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!