खेजड़ी के पेड़ों पर चली आरी,ग्रामीणों ने लगाए विरोध करने पर फायरिंग के आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ग्रामीण क्षेत्रों में खेजड़ी कटने का सिलसिला जारी है। इस बार खबर लाखूसर से सामने आयी है। जहां पर खेजड़ी के बड़ी संख्या में वृक्ष काटे गए है। छत्तरगढ़ तहसील के लाखूसर गांव में अज्ञात लोगों ने खेजड़ी के 180 पेड़ काट डाले।

 

ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनकी गाड़ी पर तोडफ़ोड़ की गई। हमलावरों पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया गया है।लाखूसर में यह घटना 26 जून की रात 12 बजे बाद बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार खेजड़ी को बचाने के लिए दो ग्रामीण रात को पहरा दे रहे थे। उसी दौरान 8-10 गाडिय़ों में सवार 30-40 लोग मौके पर पहुंचे।

 

उन्होंने बड़ी संख्या में मशीनों से खेजड़ी के पेड़ काट डाले। ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने फायरिंग भी की। ग्रामीणों ने पुलिस थाने सूचना दे दी, लेकिन छत्तरगढ़ पुलिस करीब दो घंटे बाद पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

 

पटवारी की जांच रिपोर्ट के अनुसार खसरा नंबर 98 में 5, 104 में 24, 105 में 50, 108 में 5, 109 में 5, 114 में 48, 115 में 13 और 119 नंबर खसरे में खेजड़ी के 30 पेड़ कटे हुए मिले। करीब 180 पेड़ कटे हुए पाए गए, जिन पर मार्किंग की गई।
लाखूसर गांव में रविवार को जिला प्रशासन का समस्या समाधान शिविर है। ग्रामीणों का कहना है कि खेजड़ी की अवैध कटाई के विरोध में शिविर में प्रदर्शन किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!