बीकानेर में बारिश का इंतजार,आज इन दो दर्जन जिलों में बारिश की संभावना-Weather Update 

Weather Update 
राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को अधिकांश जिलों में बिन बारिश ही बीत गया। शनिवार शाम को सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर समेत कई जिलों में एक इंच तक पानी बरसा। वहीं बीकानेर में अब भी बारिश का इंतजार किया जा रहा है। उमस और गर्मी से आमजन बेहाल दिखा। हालांकि कुछ बादलों की आवाजाही जरूर रहीं लेकिन बिन बरसे ही बादल वापस लौट गए।

 

वहीं, आज भी मौसम केंद्र जयपुर ने 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में बरसात धीमी होने के साथ ही गर्मी तेज हो गई। आज जयपुर,अलवर,दौसा,भरतपुर,करौली,धौलपुर,सवाई माधोपुर, अजमेर,टोंक,भीलवाड़ा,बूंदी,कोटा,बारां,झालावाड़,चितोडग़ढ़,प्रतापगढ़,डूंगरपुर,बांसवाड़ा,उदयपुर,राजसमंद,पाली,सिरोही,जालोर,बाड़मेर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!