Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लड़कियों को छेडऩे से रोका तो कुछ युवकों द्वारा व्यक्ति के घर पर पत्थर फेंकने और गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में अंबेड़कर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश विश्नोई ने अज्ञात 3-4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना गली नंबर 6 अंबेड़कर कॉलोनी में 9 जून की शाम की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात लड़़के गली में लड़कियों को छेड़ रहे थे। जिसको लेकर परिवादी ने लड़कों को टोका तो सभी एकराय होकर उसके घर पर आए। आरोपियों ने उसके घर पर पत्थर फेंके और बाइक में तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।