corona update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है। राजस्थान में टेस्टिंग शुरू होने के बाद से कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है। आज पूरे प्रदेश में 9 नए मरीज मिले है। इसमें 4 मरीज जयपुर के है, जबकि उदयपुर, सीकर, दौसा, चित्तौडग़ढ़ और राजसमंद से एक-एक मरीज डिटेक्ट हुआ है। राज्य में इस साल कोरोना मरीजों की संख्या अब तक कुल 78 हो चुकी है, जबकि एक मरीज की मौत जयपुर में हुई थी।


हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक आज मिले मरीजों में तीन मरीज 60 साल से ज्यादा उम्र के है, जबकि शेष 6 मरीज 29 से 59 साल की एजग्रुप के बीच के है। पिछले दिनों जब एसएमएस मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आई थी, तब उसमें ओमिक्रॉन के सब वैरियंट जो इन दिनों चल रहा है वह मिला था। इन सब वैरियंट के कारण ही भारत समेत दूसरे एशियाई देशों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे है। जिलेवार रिपोर्ट देखे तो इस साल अब तक सबसे ज्यादा मरीज राजधानी जयपुर में 37 मिले है। जबकि दूसरे नंबर पर उदयपुर है, जहां अब तक 11 केस मिले है।



