राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की राजनीति में आज दिनभर एक साक्षात्कार की चर्चा जोरों पर रही। भाजपा के पदाधिकारियों और आम कार्यकर्ताओं में अलग-अलग चर्चाएं तैरती रही। दरअसल शुक्रवार शाम को कांग्रेस छोड़कर बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल हुए राजकुमार किराडू ने खास राजस्थान चैनल को एक साक्षात्कार दिया।
जिसमें विधायक जेठानंद व्यास की कार्यशैली पर सवाल उठाए तो दूसरी और चुनाव के समय किए गए वादों को याद दिलाया। किराडू ने साक्षात्कार में कहा कि जेठानंद व्यास ने वोट मांगते समय लोगों से वादा किया था कि वो दो महीने में आमजन के बीच हर वार्ड में जांएगे लेकिन नहंी जा रहे हैं।
वहीं किराडू ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जेठानंद व्यास की कार्यशैली पर सवाल उठाए। किराडू ने कहा कि आमजन के हितों के लिए हमेशा मुखर रहा हूं और आगे भी जरूरत पड़ेगी तो इसी बेबाकी से बोलुंगा। किराडू के दिए आज के साक्षात्कार के बाद बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ता भी दबी जुबान में कह रहे है कि किराडू की बात तो सही है कि जनता के काम नहीं हो रहे हैं।
Leave a Comment