बीकानेर में खोपड़ी मिलने का मामला,पत्थरों पर रखी खोपड़ी के पीछा लिखा-में मौत का फरिश्ता,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में आज सुबह घड़सीसर में खोपड़ी मिली। जिसके बाद से पुलिस टीमें लगातार जांच में जुटी है कि आखिर खोपड़ी किसकी और यहां कैसे पहुंची। पुलिस हत्या,आत्महत्या और हादसे के साथ-साथ अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। बता दे कि रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला। शव की हालत बेहद खराब है। खोपड़ी व शरीर के अन्य हिस्से अलग-अलग स्थानों पर पाए गए।

 

घटनास्थल के पास एक खंडहरनुमा मकान की दीवार पर चॉक से लिखा मिला, भूत कोटड़ी में आपका स्वागत है। मैं ट्रेन से कटकर मरा हूं। मेरा नाम मौत का फरिश्ता है। इसके साथ ही कई और बातें खोपड़ी के पीछे दीवार पर लिखी हुई थी। पुलिस इसको लेकर भी जांच कर रही है कि आखिर किसने ये सब लिखा है।
बता दे कि कंकाल घड़सीसर अंडरब्रिज से पहले पंपिंग स्टेशन के पास रेल पटरियों के किनारे मिला। पास के खंडहर के एक कमरे में पांच पत्थरों के ब्लॉक पर खोपड़ी रखी मिली, जबकि ट्रैक के दूसरी ओर शरीर के अन्य अंग, दांत, कपड़े और जूते बरामद हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!