Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवती को ज्यूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने नोखा पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 22 नवम्बर 2024 की बतायी गयी है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 22 नवंबर 2024 को सुबह करीब 11 बजे दोनों लोगों ने फोन कर उसे बुलाया। वह दोपहर करीब एक बजे पहुंची, तो दोनों बोलेरो लेकर खड़े थे।

 

उसे बैठाया और एक ज्यूस की बोतल निकाल कर उसे जबरन पिला दिया। उससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान दोनों आरोपी उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम करने व उसे उठाकर ले जाने और जान से मार देने की धमकी दी।

 

बाद में उसे सुनसान जगह पर छोड़कर चले गए। वह डर गई और घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। अब अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बदनाम करने का दबाव बना रहे है, तब उसने अपने माता-पिता को पूरी आपबीती बताई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!