दो थानों की टीम ने कार्रवाई
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार को गिरफ्तार किया है। बीकानेर पुलिस ने दो अलग-अलग थानों की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित चार को गिरफ्तार किया है।
पूगल पुलिस ने आरडी 682 से बज्जू रोड़ पर एक इनोवा को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में से करीब 21 किलो 840 ग्राम डोडा मिला। पुलिस ने बुटा ङ्क्षसह,गुरविन्द्र कोर निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया है।

 

वहीं हदां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नोखाड़ा के नजदीक कार्रवाई करते हुए सिरसा की रहने वाली महिला जसबीर कौर को 5 किलो से अधिक डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं नेशनल हाईवे पर हदां पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा की रहने वाली गुरदेव कौर को 5 किलो 530 ग्राम डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!