Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए कायरना हमले के बााद बॉर्डर इलाकों में विशेष सर्तकता बरती जा रही है। बीकानेर सहित श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़,बाड़मेर में विशेष जांच अभियान और तलाशी की जा रही है। हर संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी की जा रही है।
बॉर्डर पर हलचल तेज होने के बाद बॉर्डर इलाकों में जिला प्रशासन भी लगातार अपडेट ले रहा है। बीकानेर में आगामी दिनों शहर का स्थापना दिवस है। जिसके चलते हर वर्ष अनेकानेक कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित करवाए जाते है लेकिन इस बार ऐसे कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर रमेश देव ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए है।जिला प्रशासन स्थापना दिवस का उत्सव नहीं मनाएगा, ना ही किसी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी निभाएगा। यहां तक कि इस अवसर पर निजी संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आपाताकालीन स्थिति आने पर पुलिस अथवा अन्य विभागों के अधिकारी व कार्मिक इन आयोजनों में शामिल नहीं हो सकेंगे।

 

समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं व सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजक संस्था की रहेगी। स्थापना दिवस के आयोजनों के संबंध में जारी समस्त प्रशासनिक व राजकीय आदेश प्रत्याहारित कर दिए गए हैं।यह आदेश गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों की पालना में जारी किए गए है। ऐसे में बीकानेर स्थापना दिवस पर होने वाले अनेक कार्यक्रमों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!